चाईबासा, सितम्बर 24 -- चाईबासा। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम में 53 मरीजों का नेत्र जांच सदर अस्पताल चाईबासा स्थित नेत्र चिकित्सालय में किया गया। नेत्र जांच एवं स्क्रीनिंग में 10 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। इसमें 6 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन फेंका विधि के द्वारा किया गया। कैंप में सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ, मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर ,परिचारिका संजना कुमारी के अलावे प्रशिक्षु एएनएम उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.