गंगापार, मार्च 10 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सद्गुरु नेत्र प्रशिक्षण केंद्र चित्रकूट के तत्वावधान में मंगलवार को नवाबगंज क्षेत्र स्थित डहरपुर, कासिमपुर झरहा गांव में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान जिन मरीजों में गंभीर समस्या पाई गई, उन्हें आगे के उपचार के लिए सद्गुरु नेत्र प्रशिक्षण केंद्र चित्रकूट भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। यह शिविर पीसीसी सदस्य एवं पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशीष पांडेय तथा किशोरी यादव की देखरेख में आयोजित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.