गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। एआईसीबी कप्तान चंदन लाल नेत्रहीन विद्यालय में पहली बार एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेजर रविंद्र सिंह ने विद्यालय को 5 लाख 1 हजार रुपये का दान दिया। वर्ष 1998 से कार्यरत शिक्षक प्रभु नारायण ठाकुर का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दृष्टिबाधित बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। एडवोकेट योगेश कुमार यादव ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि एलुमनाई छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। एलुमनाई की ओर से पूर्व व वर्तमान शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय की सचिव मंजूला रथ ने बच्चों और शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। आयोजन में संस्था की संरक्षक आशा यादव और उनके सुपुत्र योगेश यादव का सहयोग रहा। मैनेजिंग कमेटी में प्रधानाध्यापिका न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.