रांची, अगस्त 16 -- रांची। बड़गई स्थित ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं के अनुशासित मार्च पास्ट और ध्वजारोहण के साथ किया गया। तिरंगा फहराने के दौरान राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर हो उठा। इसके बाद बालिकाओं ने सुंदर देशभक्ति गीतों, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मौके पर नीलू वर्मा, रीतिका जैन और मंजू सरावगी सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राइन उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल में वीरों की कुर्बानी को किया नमन यह भी पढ़ें- Ranchi News: गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में बच्चों के कार्यक्रम ने मोहा मन यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस : जमीयत-उल-इराकीन रांची ने उत्साह के साथ मनाया

हिंदी हिन्दुस्तान क...