रामगढ़, मई 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की सदस्यों ने रांची स्थित ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय का सोमवार को दौरा किया।

कार्यक्रम की गतिविधियाँ इस दौरान क्लब की टीम ने छात्राओं के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की। विद्यालय में कक्षा एक से लेकर स्नातक स्तर तक की छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। यहां नेत्रहीन बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विशेष रूप से परिसर में संचालित कॉल सेंटर प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को रोजगारपरक कौशल सिखाया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

सामग्री का वितरण क्लब की ओर से छात्राओं के बीच बेड कवर, लेगिंग्स सहित अन्य आव...