नेत्रहीन पर हमला करने वालों पर केस दर्ज
कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- संदीपनघाट के बड़ा गांव निवासी उमेश चंद्र पुत्र मोहनलाल ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने घर के बाहर गुमटी खोल रखी है। वह नेत्रहीन है। किसी तरह रोजी-रोजगार करके भरण-पोषण कर रहा है। आरोप लगाया कि 26 मार्च को वह गुमटी में बैठा था। इसी दौरान शराब के नशे में गांव के ही सोहनलाल व उसके भाई रोशनलाल ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडा से उसको जमकर पीटा गया। इससे उसको चोटें आईं। मोहल्ले के लोगों के आने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। मामले में तहरीर पुलिस को दी गई थी, लेकिन केस नहीं दर्ज किया था। एसपी ने जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.