अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- अलीगढ़। देहदान कर्तव्य संस्था ने गुरुवार को 119वां नेत्रदान कराया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने बताया कि खैर निवासी अंबरीश गुप्ता की पत्नी अलका गुप्ता के निधन की सूचना मिली थी। परिजन की सहमति पर उनका नेत्रदान कराया गया। खैर पहुंचे संस्था के सदस्यों में गुप्ता परिवार का आभार जताते हुए नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। अजय वीर सिंह, डॉ. मोहम्मद शाकिब, रजत सक्सेना, प्रो. एके अमिताव, प्रो. जिया सिद्दीकी, डॉ. रैना, डॉ. नदीम, शैलेंद्र गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.