मुरादाबाद, जुलाई 26 -- महानगर स्थित सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की प्रशासनिक अधिकारी गरिमा सिंह को दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ, मथुरा की ओर से आयोजित समारोह में वाचस्पति मानक उपाधि देकर सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में दस वर्ष के अनुभव एवं प्राप्त पुरस्कारों के आधार पर उनके प्रोफाइल को निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित किया गया। गरिमा सिंह ने यह उपाधि मिलने का श्रेय अपने माता-पिता व गुरु द्वारा मिले मार्गदर्शन को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...