नेत्रदान से दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी
आगरा, जुलाई 23 -- कमला नगर निवासी 70 वर्षीय रविंद्र कौर के निधन के बाद परिजनों ने उनका नेत्रदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया। परिजनों की सूचना पर एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा और उनकी टीम ने बजाजा कमेटी के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। उनके नेत्रों से दो दृष्टिबाधित लोगों को रोशनी मिल सकेगी। बजाजा कमेटी ने लोगों से मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Agra News: शिवदत्त गुप्ता के नेत्रों से दो जिंदगियां होंगी रोशन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.