रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- आनंद पांडे, पंतनगर। फौजी मटकोटा निवासी स्व. आत्माराम गिरी की पत्नी भूरी देवी के निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उनके नेत्र अब दो लोगों के जीवन में उजाला भरेंगे। डॉ. एलएम उप्रेती की देखरेख में सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र की टीम ने आई टेक्नीशियन मनीष रावत के माध्यम से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान परिवार के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट ने परिवार का आभार जताते हुए इसे समाज के लिए प्रेरक कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...