नेत्रदान से दो अंधे लोगों को मिल सकती है नई रोशनी: डॉ. पवन
लातेहार, सितम्बर 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नेत्रदान जीवनदान है,आपके नेत्रदान से दो नेत्रहीन लोगों को नई रोशनी मिल सकती है। इसी संदेश के साथ लातेहार सदर अस्पताल में नेत्रदान पखवाड़ा सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलको के निर्देश पर किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. पवन कुमार एवं सहायक सुनील कुमार मौजूद रहे। डॉ. पवन कुमार ने कहा कि नेत्रदान एक महान सामाजिक कार्य है, जिससे मृत्यु के बाद भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूक होने और समाज में इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि लातेहार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.