हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी। लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पशु चिकित्सक डॉ. अनुज अग्रवाल की मां उर्मिला अग्रवाल का गुरुवार दोपहर 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। शोक की इस घड़ी में भी परिवार ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए उनकी अंतिम इच्छानुसार नेत्रदान का अनुकरणीय निर्णय लिया। क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी की प्रेरणा, डॉ. गोविंद मेहरा और डॉ. ऐश्वर्या के निर्देशन में नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। लायंस क्लब की शोक सभा में अनुज कांत अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल सहित कई सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.