कटिहार, जून 5 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: दधीचि देहदान समिति जिला शाखा के तत्वाधान में नेत्रदान व अंगदान को लेकर सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जीते जी रक्तदान, मरणोपरांत अंगदान, नेत्रदान महादान के नारे रैली में शामिल लोग लगा रहे थे। रैली को सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह एवं मेयर ऊषा देवी अग्रवाल ने रवाना किया। रैली सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर बाटा चौक, गर्ल्स स्कूल रोड होते हुए वापस सदर अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। मेयर सह समिति की अध्यक्ष ने नेत्रदान व अंगदान के महत्व की चर्चा की। सिविल सर्जन ने कहा कि एक नेत्रदान से दो लोगों को रोशनी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें- दधीचि देह दान समिति की ओर से निकाला गया जागरुकता रैली समिति की सचिव डॉ रंजना झा ने कहा कि मरणोपरांत शरीर को अमर बनाए रखने के लिए नेत्रदान अंगदान का संकल्प लेना चा...