नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ, जागरुकता रथ रवाना
रांची, अगस्त 31 -- खूंटी, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सोमवार को 41वें नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी नीलम टोप्पो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. पाठक ने कहा कि अंधापन की समस्या के प्रति समाज को गंभीर होने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से नेत्रदान के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रिम्स, एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद में नेत्र अधिकोष स्थापित हैं। उन्होंने इच्छुक लोगों से नेत्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.