नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदान कर बचाएं लोगों का जीवन, 47 हजार से अधिक ने लिया संकल्प
बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- स्वास्थ्य विभाग एवं कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के संयोजन में जनपद भर में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नेत्रदान के लिए आगे आएं और बचाएं लोगों का जीवन के मूल संदेश के साथ चलाए जा रहे विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना है। जिले में अब तक करीब 47 हजार से अधिक ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। हालांकि अभी जिले में नेत्रदान का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। यह पखवाड़ा 25 अगस्त से चल रहा है। जो आगामी 8 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता रैलियां, कार्यशालाएं और परामर्श सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें लोगों को बता रही हैं कि कैसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.