नेत्रदान जागरूकता को मेडिकल कॉलेज से निकली मानव रैली
धनबाद, सितम्बर 6 -- 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत शनिवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान के प्रति जागरूकता को लेकर मानव रैली निकाली गई। पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जा रहा है। रैली का नेतृत्व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके महतो और नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ डी कुमार ने किया। रैली पीजी बिल्डिंग स्थित नेत्र रोग विभाग के ओपीडी से शुरू होकर स्टील गेट होते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों ने लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी तथा मृत्यु के बाद नेत्रदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने का संदेश दिया।रैली यह भी पढ़ें- नेत्रदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान के बाद पुराने ओपीडी भवन में नु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.