नेत्रदान जागरुकता वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कॉर्नियाजनित अंधत्व से मुक्त भारत बनाने और जन-जन में नेत्रदान के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से नेत्रदान जागरूकता यात्रा वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ब्रज प्रांत की ओर से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉर्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को कॉर्निया जनित दृष्टिहीनता से मुक्ति दिलाने के लिए जागरूक करना है। मुख्य संदेश है कि आओ नेत्रदान को परिवार की परंपरा बनाएं। आज ही नेत्रदान का संकल्प लें। यह भी पढ़ें- नौका विहार में निकाली गई ब्लाइंड फोल्ड जागरूकता रैली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.