नेत्रदान के प्रेरक निर्णय पर स्व. तारकेश्वर प्रसाद भगत के परिजनों का सम्मान
अररिया, अगस्त 6 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। भागकोलिया पंचायत निवासी समाजसेवी स्व. तारकेश्वर प्रसाद भगत के निधन के बाद उनके परिजनों द्वारा किए गए नेत्रदान के प्रेरणादायी निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए संपिंडन के अवसर पर दधीचि देहदान समिति, तेरापंथ युवक परिषद एवं कलवार सेवा ट्रस्ट के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले स्व. भगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी धर्मपत्नी वीणा देवी, पुत्र विवेक भगत एवं विक्की भगत, पुत्री ब्यूटी भगत, दामाद केशव भगत सहित परिवार के अन्य सदस्यों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं नेत्रदान प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, पूर्व जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.