रुद्रपुर, जून 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नेत्रदान को महादान की भावना को चरितार्थ करते हुए वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. जीएस चीमा ने अपनी माता मंजीत कौर के निधन के बाद उनके नेत्रदान कर दिए। उनके इस निर्णय से दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी आएगी। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल की उपस्थिति में सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एलएम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस कार्य में भारत विकास परिषद के राकेश दुनेजा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर रणवीर सिंह, गगनदीप सिंह, जगजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमेज सिंह, डॉ. विशाल शर्मा, प्रकाश चंदोला, डॉ. नवजोत कौर और ज्योति दुनेजा सहित अनेक गणमान्य लोग...