बेगुसराय, जून 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। दधीचि देहदान समिति की राज्य व जिला कार्यकारिणी की ओर से पहसारा निवासी स्व. फुलेना प्रसाद सिंह के मरणोपरांत नेत्रदान एवं देहदान के अद्वितीय योगदान को सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी सुशीला देवी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा स्व. सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दधीचि देहदान समिति के प्रदेश प्रतिनिधि शैलेश महाजन ने कहा कि स्व. फुलेना प्रसाद सिंह ने नेत्रदान और देहदान कर मानवता की अमूल्य सेवा की है। उनके नेत्रदान से कई जरूरतमंद लोगों को नई रोशनी मिली है, जबकि देहदान के माध्यम से उन्होंने चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह भी पढ़ें- नेत्रदान और देहदान करने वाले स्व. फुलेना बाबू को श्रद्धांजलि जिला कमेटी के मुख्य संरक्षक दिलीप सि...