प्रयागराज, सितम्बर 1 -- नेत्रदान पखवाड़ा के तहत मंगलवार को एसआरएन अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर 155 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। अभियान की संयोजक प्रो. डॉ. जागृति राणा ने कहा कि नेत्रदान किसी दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है। नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. आरती सिंह ने कहा कि पखवाड़े के तहत अब तक कुल 410 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के निदेशक प्रो. डॉ. संतोष कुमार, डॉ. विनोद कुमार सिंह ने लोगों से नेत्रदान की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...