जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में होली के दिन इमरजेंसी में नेतृत्व हड्डी रोग और त्वचा रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। होली को देखते हुए घटनाओं में इस तरह के मरीजों की आशंका ज्यादा रहती है। इसलिए सामान्य डॉक्टरों के अलावा इन डॉक्टरों की भी ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई जाएगी इस संबंध में विभागाध्यक्षों को निर्देशित भी कर दिया गया है। रंगो के कारण आंख में जलन त्वचा में जलन के मरीज पिछले सालों में आते रहे हैं उस आधार पर भी यह निर्णय लिया गया है। वहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले एक्सीडेंट का भी शिकार होता हैं। जिन्हें छोटें आती हैं। इसलिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर को इस संबंध में ड्यूटी पर जाने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.