संतकबीरनगर, मार्च 28 -- संतकबीरनगर। सांथा विकास खंड क्षेत्र में लगभग दो लाख जनसंख्या सहित सौ से ज्यादा गांव आते हैं जैसे सांथा बेलवामिश्र,रमवापुर मिश्र,खजूरिया, साड़ा,लोहरसन, परसिया, बनखौरिया,मोतीपुर, बनौली, फूलवरिया,गोपालपुर, रमवापुर सरकारी, हंसवापार,हंसनी,आदि गांवों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाला सीएचसी सांथा बदहाल है। सामुदायिक स्वास्थ्य में प्रतिदिन करीब दो सौ मरीजों की ओपीडी रहती है। जिसके लिए केवल सात स्वीकृत पदों में से नियमित पांच डॉक्टर ही मरीजों को देख रहे हैं। जबकि कोई भी डॉक्टर विशेषज्ञ नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। जिस कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है।विकास खंड क्षेत्र के लोहरसन गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति खराब हो चुकी है। ना यहां विशेष...