जौनपुर, अप्रैल 15 -- चंदवक। जन विकास समिति के तत्वावधान में रतनुपुर बाजार में महिलाओं का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में नेतृत्व क्षमता को विकसित करना, निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करना और सामाजिक-पंचायती स्तर पर प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना था। संस्था निर्देशिका रंजू सिंह ने कहा कि जब तक आधी आबादी निर्णय लेने की मुख्यधारा में नहीं आएगी, तब तक वास्तविक विकास अधूरा रहेगा। यह प्रशिक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में रतनुपुर एवं आसपास के दस गांवों की लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्रों में प्रभावी संवाद कौशल, समूह संचालन, सरकारी योजनाओं की जानकारी, पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका, आत्मविश्वास निर्माण और समस्या स...