नेतृत्व क्षमता ही एक सफल और जिम्मेदार नागरिक की पहचान
अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़। यूपी एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम (विशिष्ट सेवा मेडल वीसीएम) ने बुधवार को को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल का दौरा किया। उनके साथ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता, यूपी गर्ल्स थ्री बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एनके सिंह भी उपस्थित रहे। एडीजी ने विद्यालय में नव-निर्मित अत्याधुनिक इंडोर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और एनसीसी कैडेट्स के साथ संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया। जनपद के लगभग 200 एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्र सेवा, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण के महत्व को समझाते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में एनसीसी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता एवं नेतृत्व क्षमता ही एक सफल और जिम्मेदार नागरिक की पहचान है। साथ ही उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.