गाजीपुर, फरवरी 24 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित बापू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और प्राचार्य प्रो. त्रिवेणी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। छात्रा अंजू यादव ने सरस्वती वंदना और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार सिंह ने एनएसएस के मूल उद्देश्य 'मैं नहीं, आप' पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से हेडगेवार नगर क्षेत्र में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. त्रिवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.