नैनीताल, मार्च 29 -- भीमताल। नगर के मल्लिकार्जुन स्कूल में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन किया गया। प्रधानाचार्य कमल चंद्र ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यप्रणाली को मजबूत कराना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना और जन सेवा के प्रति जागरूक करना था। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, कमलेश रावत, गोपाल भट्ट, वीना आर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...