काशीपुर, सितम्बर 6 -- काशीपुर, संवाददाता। आईआईएम में शनिवार शाम नवयुग 2026 रीइन्वेंटिंग बीएफएसआई कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें ऑटोमेशन के दौर में नेतृत्व क्षमता, एचआर रणनीतियों और संगठनात्मक संरचना के पुनर्गठन पर चर्चा हुई। कॉन्क्लेव में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों, जोखिम रणनीतिकारों, मानव संसाधन प्रमुखों और प्रबंधन विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कौशल आधारित एवं एआई सक्षम कार्यबल मॉडल तैयार करने के साथ मानवीय विवेक और जोखिम प्रबंधन को बनाए रखते हुए एंटरप्राइज स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी इस्तेमाल पर मंथन करना रहा। प्रथम सत्र में ऑटोमेशन के युग में नेतृत्व क्षमता, एचआर रणनीतियों और संगठनात्मक संरचना में बदलाव पर चर्चा की गई। आईआईएम काशीपुर के एसोसिएट प...