रांची, फरवरी 24 -- अखिलेश सिंह, रांची। भाकपा माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य व झारखंड में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा को संगठन का महासचिव बनाया जा सकता है। भाकपा माओवादियों के कथित महासचिव तिप्परी तिरूपति उर्फ देबूजी और पोलित ब्यूरो सदस्य मल्ला राजिरेड्डी के सरेंडर के बाद अब देशभर में भाकपा माओवादियों के संगठन में शीर्ष कैडरों की घोर कमी हो गई है। शीर्ष पोलित ब्यूरो में अब एक मात्र उग्रवादी मिसिर बेसरा ही बचा है, जबकि केंद्रीय कमेटी में भी महज पांच उग्रवादी शेष बचे हैं। ऐसा पहली बार है, जब तेलगू नेताओं में कोई भी पोलित ब्यूरो में नहीं बचा। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, ऐसी परिस्थिति में अब झारखंड में सक्रिय पोलित ब्यूरो सदस्य व पुलिस के एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा को भाकपा माओवादियों के महासचिव का पद दिया जा सकता है। वर्तमान में मिसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.