रामगढ़, मई 7 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। हरिहरपुर पंचायत के नेतुआ गांव में गुरुवार को ठनका गिरने से जुगेश मुंडा के बैल का मौत हो गई। जुगेश मुंडा के अनुसार घटना दोपहर की है। इसकी सूचना उन्होंने पंचायत सहायक बालदेव करमाली को दिया। वहीं बालदेव करमाली ने घटना स्थल पर जाकर मुखिया गीता देवी, पंचायत सचिव सहित बीडीओ, सीओ और पशुपालन पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी। जुगेश मुंडा ने प्राकृतिक आपदा के कारण हुई घटना को लेकर मुआवजा की मांग की है। यह भी पढ़ें- मेसकौर में भेड़ों के झुंड पर हुआ वज्रपात, 40 की मौत, 15 झुलसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...