संभल, अप्रैल 11 -- नगर पंचायत सिरसी के रेलवे मैदान पर खेले जा रहे सिरसी प्रीमियर क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में नेता मुसाहिब क्लब सिरसी स्पॉटिंग को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को खेले गए इस मैच में मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। जिसमें नेता मुसाहिब क्लब की टीम हर क्षेत्र में हावी नजर आई। टॉस जीतकर नेता मुसाहिब क्लब के कप्तान जमाल अब्बास ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। सिरसी स्पॉटिंग की टीम 9.2 ओवर में महज 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कसीम ने 28 और कैफ ने 11 रन बनाए, जबकि प्रमुख बल्लेबाज फिरोज आलम खाता भी नहीं खोल सके। गेंदबाजी में रफ्फन और अजीम ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को कमजोर कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेता मुसाहिब क्लब ने आसानी से मैच जीत लिया। रफ्फन...