नेता बनने के लिए सिपाही ने छोड़ी नौकरी, सीओ और एसएसपी को भेजा अपना इस्तीफा
बरेली, जून 15 -- एक तरफ जब सिपाही बनने के लिए मारामारी मची हुई है। यूपी में पिछले ही हफ्ते तीन दिनों तक सिपाही भर्ती की परीक्षा में युवाओं का रेला उमड़ा दिखाई दिया था। उसी यूपी में अब एक सिपाही ने नौकरी छोड़कर नेतागिरी करने का मन बना लिया है। उसने सिपाही की नौकरी छोड़ने के लिए इस्तीफा दिया है और इस्तीफे में बकायदे इसका जिक्र किया है कि वह राजनीति में जाना चाहता है। उसका इस्तीफा सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उसने जीआरपी थाने और एसएसपी को अपना इस्तीफा डाक से भेजने का दावा किया है। मामला बरेली जिले का है। मुरादाबाद के मैनाटेर के रहने वाले हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद की मूल तैनाती थाना फतेहगंज पूर्वी में है। वह एक साल के लिए जीआरपी के बरेली जंक्शन थाने से संबद्ध चल रहे हैं। रविवार सुबह एसएसपी को संबोधित उसका एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.