हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए शुद्धीकरण पर अब घमासान हो गया है। शुद्धीकरण कराने वाले पक्ष की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मामले में राहुल के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत में राहुल गांधी पर शुद्धीकरण के अर्थ को जातिगत रंग देने और इसे छुआछूत से जोड़ने का आरोप लगाया गया है। जवाहर नगर निवासी श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि बीती आठ अगस्त की कांग्रेस रैली के बाद मैदान में कूड़ा-कचरा और आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। इसके बाद 11 अगस्त को उन्होंने अनुसूचित जाति के अन्य सदस्यों के साथ मैदान की सफाई क...