गोरखपुर, फरवरी 17 -- बस्ती। शासन के निर्देश पर बीडीओ रुधौली योगेन्द्रराम त्रिपाठी के विरूद्ध जांच शुरू हो गई है। जांच के लिए तीन जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम बनाया गया है। यह जांच नेता प्रतिपक्ष व सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय की शिकायत पर बैठाई गई है। उन्होंने बीडीओ के खिलाफ विधानसभा में नियम-51 के बीडीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुद्दा उठाया था। प्रमुख सचिव विधानसभा से नियम 51 के तहत मुद्दा उठाते कहा कि बस्ती जनपद के विकास खंड रुधौली में बीडीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप है। उन्होंने कहा कि सदन के संज्ञान में लाना चाहता हूं कि जनपद बस्ती के विकास खंड रुधौली में हो रहे विकास सम्बन्धी कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है। मुख्य रूप से वर्तमान में तैनात खंड विकास अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके संरक्षण में भ्रष्टाचार खुलेआम जारी है। व...