बस्ती, मार्च 9 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर से लखनऊ जा रहे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का काफिला रविवार शाम लगभग चार बजे अचानक सीएचसी कप्तानगंज पहुंच गया। माता प्रसाद पांडेय के हाथ में चोट आई थी, जिसके इलाज के लिए वह सीएचसी पहुंचे थे। इमरजेंसी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के आने की जानकारी जब सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार को हुई तो वह दौड़कर इमरजेंसी रूम पहुंचे और उनका इलाज किया। तकरीबन 15 मिनट तक वहां रुकने के बाद उनका काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया। नेता प्रतिपक्ष के अचानक सीएचसी पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग के व्यवस्था की पोल खुल गई। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष सीएचसी पहुंचे थे, जहां उनका इलाज किया गया है। किसी प्रकार की शिकायत उन्ह...