जौनपुर, अप्रैल 28 -- बरईपार। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालविहारी यादव ने क्षेत्र के माता-पिता इंटर कॉलेज बरहता, गंगादीन रामकुमार इंटर कॉलेज रामगढ़, पंचायत विद्या मंदिर हाई स्कूल भटहर, सर्वोदय इंटर कॉलेज मीरगंज, रामनरेश निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और रामदेव महाविद्यालय सिरौली में सोमवार को विद्यालय परिसरों का दौरा कर शिक्षकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार शिक्षकों के हित में काम नहीं कर रही है और सरकारी विद्यालयों को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालयों को बड़े निजी हाथों में सौंपने की कोशिश हो रही है। वित्तविहीन विद्यालयों को मानदेय नहीं दिए जाने से वहां के शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। महंगाई के इस दौर में ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.