काशीपुर, दिसम्बर 11 -- बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक यशपाल आर्य ने आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में नवनिर्मित हॉल और महिला सशक्तिकरण वॉल का लोकार्पण किया। वहीं बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। नवनिर्मित हाल के लोकार्पण समारोह में आर्य ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो एक साधारण जीवन को असाधारण बना देती है। हमारी बेटियां केवल परिवार नहीं, पूरे समाज और राष्ट्र का भविष्य संवार रही हैं और उनके सपनों को साकार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और समान अवसर सुनिश्चित करना हम सभी की साझा ज़िम्मेदारी है। छात्राओं की प्रतिभा, शिक्षकों की निष्ठा और विद्यालय परिवार की सकारात्मक सोच ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में नई मिसालें कायम करने के लिए तैयार हैं। विद्यालय प्रबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.