काशीपुर, अप्रैल 24 -- काशीपुर, संवाददाता। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज परिसर में संस्थान के संस्थापक स्व. पं. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपनी विधायक निधि से निर्मित पंडित नारायण दत्त तिवारी स्मृति पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन में पं. नारायण दत्त तिवारी और पं. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के गहरे संबंधों को याद करते हुए कहा कि काशीपुर के विकास में दोनों महान विभूतियों का योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम के दौरान यशपाल आर्य ने यज्ञ में भाग लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आहुति दी और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- काशीपुर बार एसोसिएशन ने दी उत्तराखंड को कई विभूतियां: खुल्वे ...