पटना, फरवरी 19 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव को न तो जनहित से कोई सरोकार है और न ही संसदीय कार्यों में कोई रुचि। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनकी कार्यशैली सदैव सवालों के घेरे में रही है। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष के पद और उसकी भूमिका का विशेष महत्व होता है। जनता के सवालों को सदन में आवाज देना तथा सरकार के विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करना नेता प्रतिपक्ष का मूल दायित्व है। उनके कंधों पर भी जनता की अपेक्षाओं की जिम्मेदारी होती है, लेकिन दुर्भाग्यवश वह लगातार इस दायित्व के निर्वहन में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.