संवाददाता, मार्च 9 -- UP News: यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय अचानक बस्ती के एक सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में अपने हाथ की चोट का इलाज कराया। नेता प्रतिपक्ष के अस्पताल से जाते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को नोटिस जारी कर दी। पता चला कि जिस वक्त नेता प्रतिपक्ष अस्पताल पहुंचे इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मिली जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर से लखनऊ जा रहे थे। उनका काफिला रविवार की शाम लगभग चार बजे अचानक सीएचसी कप्तानगंज पहुंच गया। नेता प्रतिपक्ष का काफिला रुकते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि माता प्रसाद पांडेय के हाथ में चोट आई थी। हालांकि जब वह अस्पताल पहुंचे तो इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। नेता प्रतिपक्...