समस्तीपुर, मार्च 24 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा) नेता सह सिनेमा व्यवसायी रोहित कुमार उर्फ अंट्टू ईस्सर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हिरासत में लेकर समस्तीपुर लाया है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि उक्त संदिग्ध आरोपी सिनेमा कारोबारी पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपी भी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से घटना से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश की पूरी जानकारी मिल सकेगी। बता दें कि 17 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अंट्टू ईस्सर पर बाइक व कार सवार आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.