बदायूं, जून 30 -- बदायूं। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह नेता झुकसा स्थित प्रसिद्ध नेता कुंवर देवी मंदिर पहुंचे। यहां विधायक ने मां भगवती के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधायक ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विधायक ने श्रद्धालुओं से सौहार्द पूर्ण माहौल एवं सनातन परंपरा के अनुसार भाईचारे से मेला का लुफ्त उठाने के लिए कहा। कल देवी मंदिर के मेला का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया।यह मेला एक सप्ताह चलेगा।मेले में मुंडन संस्कार भी होते हैं।लोगों का कहना है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई हर मनौती जरूर पूरी होती है।मेला यह भी पढ़ें- मां पूर्णागिरि भक्तों ने कराया भंडारा का बहुत ही ऐतिहासिक...