पलामू, जनवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवाओं के हृदय सम्राट नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती पर शहर के सद्दीक मंजिल चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विभाग संयोजक ने कहा कि रामाशंकर पासवान नेताजी जी सुभाष चंद्र बोस भारत की पहचान पूरे विश्व में दिलाई। उनकी प्रतिभा एवं देशभक्ति, जीवटता एवं संघर्षशीलता, साहस एवं स्वाभिमान, स्वानुशासन एवं आत्मविश्वास, संगठन एवं नेतृत्व-कौशल, ध्येय एवं समर्पण विस्मित करने वाला है। मौके पर उपस्थित मेदिनीनगर मंत्री किसलय दुबे ने कहा कि नेताजी जैसे महान व्यक्तित्वों के जीवन से आज के युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर सह मंत्री अमन पांडेय, नगर एसएफएस प्रमुख दिवाकर शुक्ला, आशीष शुक्ला, संदीप गिरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर बेर...