नेता जी सुभाषचंद्र बोस की मनायी गई 81वीं पुण्य तिथि
पलामू, अगस्त 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने कार्यालय में महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस महान क्रांतिकारी एवं देशभक्त थे। उनका निधन 18 अगस्त 1945 ई.को हुआ था। हालाकि उनका निधन रहस्मय बना हुआ है। नेता जी स्वतंत्रता संग्राम के पहली पंक्ति के नेता थे। आजादी की लड़ाई उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की आजादी के लिए नेता जी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिए थे। इस अवसर पर शिवनारायण साव,सुरज कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार, पंजक कुमार, हरिभजन कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.