लखनऊ, नवम्बर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वो नेता ही क्या जो चुनाव से भाग जाए। उन्होंने अखिलेश को ललकारते हुए कहा कि आइए, दो-दो हाथ हो जाए। यह भी पढ़ें- अखिलेश ने बीजेपी को लेकर किया था एक और बड़ा दावा, सिर्फ चुनाव न लड़ने वाले बयान पर मचा बवालराजभर ने अखिलेश को चुनाव की चुनौती दी एक्स पोस्ट में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमको नहीं पता था कि आप (अखिलेश) इतना टोना-टोटका मानने वाले हैं। वैसे बिना चुनाव लड़े आपका मुख्यमंत्री बन जाना कोई टोना-टोटका नहीं था मित्र! बल्कि रेडीमेड पार्टी के रेडीमेड शहजादा होने के कारण मुख्यमंत्री बन पाए थे। अब जब, लग गया कि लड़ने गए तो मिट्टी पलीत होनी तय है तो लगे मैदान छोड़कर भागने? मित्र अखिलेश जी...