नेताजी स्पोर्ट्स एफसी परासी को हराकर फाइनल में
रांची, जून 3 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पंचपरगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग सीजन-3 के सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को नेताजी स्पोर्टिंग, चांडिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफ.सी. परासी को 5-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। नेताजी स्पोर्टिंग की ओर से मधु मुंडा ने दो गोल, बुधेश्वर मुंडा ने एक गोल तथा दीपक ने दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं एफ.सी. परासी की ओर से एतवा मुंडा ने एकमात्र गोल कर टीम का खाता खोला। मुकाबला पूरे समय रोमांचक बना रहा। मैच का संचालन रेफरी करम मुंडा, महाबीर मुंडा एवं लुब्रू तांती ने किया। मौके पर पंचपरगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य निशांत भेंगरा, प्रेम पूर्ति, हरीश चंद्र मुंडा, रितेश गुप्ता, राजेश मुंडा, प्रमिला देवी, सरिता देवी, जीविका समूह की सदस्याएं, खुदीराम मुंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.