अररिया, जनवरी 26 -- अररिया, संवाददाता गणतंत्र दिवस समारोह की सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार हो चुकी है। सोमवार को मुख्य प्रशासनिक समारोह स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित होगा। सुबह नौ बजे जिला प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को सुबह प्रभातफेरी निकलेगी। वहीं मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विभागों द्वारा 12 झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मुख्य समारोह के दौरान आयोजित परेड में बिहार सैन्य पुलिस, एसएसबी 52वीं बटालियन, जिला सशस्त्र पुलिस बल (पुरूष एवं महिला), गृह रक्षा व...