घाटशिला, जनवरी 23 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में 23 जनवरी से नौ दिवसीय 21वां नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। डाक बंगला परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। गुरुवार को नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य संरक्षक सह स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने जायजा लिया। लगातार नौ दिनों तक यहां विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन के दिन सुबह 11 बजे 129वां नेताजी सुभाष जयंती समारोह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना और पुष्प, कृषि, हस्तकला प्रदर्शनी, 12 बजे शोभायात्रा, शाम छह बजे उद्घाटन समारोह तथा गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। गूंज महोत्सव के उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.