गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम अपने कर्मचारियों के लिए 15वां वित्त के टाइड फंड से तकरीबन 05 करोड़ रुपये की लागत से टाइप टू श्रेणी के फ्लैट बनाएगा। इन फ्लैट का निर्माण सुभाषचंद्र बोस नगर में नगर निगम की रिक्त पड़ी जमीन पर होगा। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के प्रस्ताव को जिलाधिकारी दीपक मीना की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना कर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन में भेजा जाएगा。

फ्लैट निर्माण योजना नेताजी सुभाष चंद बोसनगर में नगर निगम की काफी जमीन रिक्त पड़ी है। इस जमीन पर नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के लिए टाइप टू श्रेणी के फ्लैट निर्माण की योजना बनाई है। परियोजना के तहत यहां दो टॉवर बनाए जाएंगे। प्रत्येक टॉवर में ग्राऊंड, प्रथम, द्वितीय एव...