शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- शाहजहांपुर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर ज़िला प्रशासन शाहजहांपुर एवं संकल्प भारत शोध न्यास के संयुक्त तत्वावधान में 'मेरा युवा भारत' अभियान के तहत मण्डी चौक स्थित श्री गांधी पुस्तकालय में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय "भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सुभाष चन्द्र बोस का योगदान" रहा, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय की छात्रा अंशिका यादव ने अपनी ओजस्वी एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नेताजी के संघर्ष, आज़ाद हिन्द फौज की भूमिका और उनके राष्ट्रवादी विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.